back to top

नारायणपुर : उड़न दस्ता दल ने होम डिलीवरी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 2 दुकानदारों पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना….

नारायणपुर, 2 मई 2021- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान जिलेवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान रखते हुए किराना दुकान, मछली, चिकन, मटन एवं अंडा विक्रेता, फल विक्रेता और सब्जी विक्रेताओं को होम डिलिवरी की सुविधा प्रदान की है।

Advertisements

जिले में होम डिलिवरी हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07781-252214 है। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 2 दुकानदारों गायत्री किराना एवं सलमान किराना पर लगा 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील सोनपिपरे सहित उड़न दस्ता दल के सदस्य और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page