back to top

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

डोंगरगांव। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा स्थानीय आत्मानंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर उपयोग किए जा सकने वाले अन्य विकल्पों के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा ने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण, जीव-जंतुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कपड़े का थैला, जूट बैग, स्टील/कांच की बोतल जैसे विकल्प अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री बी. एल. देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता श्री डी. के. कोठरी, आत्मानंद स्कूल के समस्त शिक्षकगण एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page