फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर वन विभाग में नौकरी का खेल, 8 लाख ठगने वाले तीन गिरफ्तार…

भिलाई। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वन विभाग में रेंजर पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये वाले तीन आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार दिनेश कुमार निवासी सेक्टर-02 भिलाई द्वारा नौ अगस्त को थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि वर्ष 2023 में उसके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपियों द्वारा कुल आठ लार लाख रुपये प्राप्त किए गए थे।

आरोपियों द्वारा फर्जी नियुक्ति प्रमाण लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे पत्र भी दिया गया था। नौकरी नहीं जाने पर आरोपियों ने उसे घुमाना शुरू कर दिया था लगातार टालमटोल पर प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत की।

रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हेंदबोच लिया गया। A पूछताछ एवं विवेचना में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में भारतेन्दु मेश्राम (36 वर्ष), निवासी मकान नं. 167/एन-6, एकता नगर, ठेलका बोर्ड, पोस्ट गोविंदपुर, थाना एवं जिला कांकेर, हनी श्रेष्ठ (42 वर्ष), निवासी कृष्णा ग्रैण्ड सिटी, के-21, आर्य नगर, कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला और भोजेन्द्र कुमार, (32 वर्ष), निवासी ग्राम टिकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद शामिल है।