back to top

सिर्फ 100 रुपये के रिचार्ज का ऑफर पड़ा भारी, खाते से उड़ गए 95 हजार…

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में ऑनलाइन रिचार्ज के नाम पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95 हजार ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। महज 100 रूपये के रिचार्ज के लिए मिले ऑफर के बाद पीड़ित के खाते से बड़ी रकम निकल गई।

Advertisements

घटना की शिकायत मिलने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफअपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ घंटे बाद खाते से निकल गई बड़ी रकमः-रिचार्ज करने के कुछ समय बाद उसी दिन शाम को पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से दोबारा कॉल आया।

कॉल करने वाले नें उनके बैंक खाते से 95 हजार और अन्य लेन- देन होने की जानकारी दी। इस पर पीड़ित को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अपना बैंक खाता चेक किया। खाता जांचने पर उन्हें पता चला कि खाते से 95,000 रूपये ट्रांसफर हो चुके थे।

अचानक इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने से उनके होश उड़ गए। बैंक से संपर्क कर यूपीआई सेवा बंद कराई:- घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बिना समय गंवाए बैंक की हेल्पलाइन से संपर्क किया और अपनी यूपीआई सेवा बंद कराई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पावती मिलने के बाद पीड़ित डोंगरगढ़ थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अब संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपी तक. पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी भी जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page