back to top

बलौदाबाजार : जिलें को मिली एक बड़ी सौगात, डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में शुरू हुआ स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट….

प्रतिदिन 41जंबो सिलेंडर भरने की क्षमता

बलौदाबाजार, 28 मई 2021कोविड सहित अन्य मरीजों के लिए आज एक बड़ी राहत की खबर आयी। जिला मुख्यालय में स्थित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस प्लांट की स्थापना हॉस्पिटल परिसर में ही कि गयी है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की पीएसए,प्रेशर स्विंग एब्जारशन टेक्नोलॉजी पर आधारित यह यूनिट प्रारंभ हो गया है।

जिसकी क्षमता प्रतिदिन 41जंबो सिलेंडर ऑक्सीजन जेनेरेट करने की होगी। यह मशीन 200 लीटर प्रति मिनट की दर से वायुमंडल में उपस्थित हवा से ही आक्सीजन उत्पन्न करती है इसके साथ ही इस ऑक्सीजन को स्टोरेज भी की जा सकता है। उन्होंने आगें बताया कि यह जिले की प्रथम यूनिट है। इसके संचालन हेतु स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया गया है। प्लांट लगाने से आईसीयू के मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति करने में सुविधाजनक होगी। इमरजेंसी में सिलेंडर की कमी होने की स्थिति अब निर्मित नही होगी। यह डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के साथ ही जिला हॉस्पिटल के लिए भी उपयोगी होगा।


इस मौके पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि यह हमारे जिलें के लिए बड़ी उपलब्धि है। निश्चित ही इस प्लांट के शुरूआत होने से हमें औद्योगिक प्लांट एवं अन्य दूसरें जिलों से ऑक्सीजन आपूर्ति निर्भरता से राहत मिलेंगी। इससे ना केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा साथ ही औद्योगिक प्रगति भी बिना बाधित हो चलता रहेगा। आने वाले समय हम बच्चों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करनें की योजना बना रहे है। इसके लिए पर्याप्त वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों की उपलब्धता पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी,कोविड हॉस्पिटल प्रभारी डॉ शैलेन्द्र साहू, डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारी,अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिलें में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page