back to top

बालोद : कलेक्टर ने ग्राम बेलमांड के गौठान परिसर में लगाया चंदन का पौधा : वन मंडल अधिकारी और सीईओ जिला पंचायत ने भी लगाए पौधे….

बालोद, 06 जून 2021कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमांड के गौठान परिसर में चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि वृक्षारोपण के लिए समय अनुकूल है, पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। गौठान परिसर में वन मंडल अधिकारी मंयक पाण्डेय ने आम का पौधा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर ने काजू का पौधा और एस.डी.एम. आर. एस. ठाकुर ने पाम का पौधा लगाया।

Advertisements


कलेक्टर ने गौठान परिसर में स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी खाद का भी अवलोकन किया। समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि वर्मी खाद तैयार कर विक्रय किया जा रहा है तथा उनके बैंक खाते में राशि प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने ग्राम बेलमांड में कोविड-19 टीकाकरण की भी जानकारी ली और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों का शतप्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page