back to top

राजनांदगांव में 36 लाख की अवैध शराब का नष्टीकरण कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव । जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त 2025 को कलेक्टर राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की उपस्थिति में कुल 8395.25 बल्क लीटर अवैध शराब कीमती 36,23,859 रुपए का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई रक्षित केंद्र राजनांदगांव के पीछे मैदान में जेसीबी मशीन से शराब को कुचलकर की गई।

Advertisements

इस कार्यवाही में जिले के 18 थाना/चौकी के 257 प्रकरणों में जब्त शराब को नष्ट किया गया, जिसमें –

3883.39 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत 21,06,118 रुपए)

4363.26 लीटर देशी शराब (कीमत 14,86,101 रुपए)

28.60 लीटर बीयर (कीमत 7,640 रुपए)

120 लीटर महुआ (कीमत 24,000 रुपए)

शामिल है।

कुल मिलाकर 36 लाख से अधिक कीमती शराब का नष्टीकरण न्यायालय के आदेशित 184 प्रकरणों, न्यायालय लंबित 71 प्रकरणों एवं 02 प्रकरणों के खात्मे के तहत किया गया। इस कार्रवाई से वर्ष 2012 से 2025 तक जमा भारी मात्रा में शराब का निपटारा हुआ है, जिससे पुलिस थानों के मालखाने खाली हुए हैं और अन्य सामग्रियों के सुरक्षित रख-रखाव में आसानी होगी।

नष्टीकरण कार्यवाही कलेक्टर/जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित विशेष टीम की देखरेख में संपन्न हुई। इस टीम में एडीओ अधिकारी कुसुमलता जोल्ले, संदीप सहारे, आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी, मुख्य लिपिक रामसिंग पाटिल सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी शामिल थे।

इस मौके पर कलेक्टर डॉ. भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, आबकारी विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। कार्रवाई में आबकारी कार्यालय के मुख्य लिपिक रामसिंग पाटिल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के आरक्षक टीनू थामस एवं थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक संदीप चौहान का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page