back to top

महासमुंद: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, पुत्र की मौत, पिता घायल…

महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बीती रात मूंगफली खेत की रखवाली के दौरान पेड़ पर बने मचान में सो रहे पिता-पुत्र पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए।

Advertisements

जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा छापाडबरी खार निवासी धर्मसिंह गोंड (50 वर्ष) अपने पिता पुनीत राम गोंड (लगभग 70 वर्ष) के साथ खेत की रखवाली करने परसा पेड़ पर बनाए गए मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात में अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धर्मसिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता पुनीत राम गोंड घायल हो गए। घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page