back to top

मोहला:रेत खदानों के आवंटन हेतु ई-नीलामी पर प्रशिक्षण 10 अक्टूबर को दुर्ग में…

मोहला 9 अक्टूबर 2025। साधारण रेत खदानों के ई-नीलामी रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया अब एमएसटीसी पोर्टल के जरिए की जाएगी। इसी संबंध में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के इच्छुक बोलीदाताओं और अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 10 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्ग जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण में निविदा प्रक्रिया, पंजीयन, बोली प्रणाली, पात्रता शर्तें व लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page