back to top

मोहला : आब्जर्वर सी एल मार्कण्डेय ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

   मोहला 19 नवंबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरी निकाय एवं पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में संशोधित समय सारणी जारी किया गया है। जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार दावा आपत्ती प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर कर दिया गया है। 

दावा आपत्ती का निराकरण 24 नवंबर को किया जाएगा। आब्जर्वर अपर कलेक्टर श्री सी एल मार्कण्डेय ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदाता सूची  के दावा आपत्ति की जानकारी ली। 

उन्होंने सांगली,, कौड़ीकसा, बांधा बाजार,  मोहला एवं नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के मतदान केंद्रों में पहुंचकर दावा आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कियज्ञं उल्लेखनीय हैं कि पंचायत निर्वाचन हेतु 313 एवं नगर पंचायत निर्वाचन हेतु 144 आवेदन  प्राप्त हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page