back to top

मोहला : कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ…

 मोहला 21 मई 2024। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कार्यालय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। 

शपथ लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।

 हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।
Advertisements

You cannot copy content of this page