back to top

मोहला: जनमन पत्रिका बनी जानकारी का जरिया, ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की मिली सहज जानकारी…

– समाधान शिविर में बंटी जनमन पत्रिका, ग्रामीणों ने कहा अब योजनाएं हमसे दूर नहीं

Advertisements

– जानकारी से बढ़ा आत्मविश्वास, जनमन पत्रिका बनी ग्रामीणों की मार्गदर्शिका

           मोहला 22 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत भोजटोला क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीण जनों को जनमन पत्रिका एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त पंपलेटों का वितरण किया गया।
      जनमन पत्रिका में शासन की उन योजनाओं का सरल और रोचक वर्णन किया गया है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। पत्रिका के माध्यम से जब ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी पढ़ी, तो उनके चेहरों पर न सिर्फ जिज्ञासा, बल्कि सरकार की नीतियों में बढ़ता विश्वास भी साफ दिखाई दिया। जनमन पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी को आसान, चित्रात्मक और सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है। जैसे ही ग्रामीणों को यह पत्रिका प्राप्त हुई, उन्होंने गहरी रुचि से उसका अवलोकन किया।

कई लोगों ने पहली बार योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी पाई, जिनसे वे अब तक अनजान थे। कई ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं उन्हें योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में देती हैं, जिन्हें वे पहले समझ नहीं पाते थे। अब वे जान पाए कि उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं और कैसे उनका लाभ लिया जा सकता है। जनसंपर्क विभाग की इस पहल को ग्रामीणों ने सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। जनमन पत्रिका को पढ़ते हुए उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास झलका, वह इस बात का संकेत था कि शासन की योजनाएँ अब सचमुच जन-जन तक पहुँच रही हैं।


      ग्राम कुर्रूभट्टी के एक किसान ने कहा हमें नहीं पता था कि हमारे लिए इतनी सारी योजनाएं चल रही हैं। ये पत्रिका बहुत काम की चीज़ है। वहीं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने भी योजनाओं की जानकारी पाकर उन्हें आगे साझा करने की बात कही।

Advertisements

You cannot copy content of this page