back to top

मोहला : जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन अंबागढ़ चौकी में किया गया…

ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
मोहला 13 जनवरी 2023। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जनपद कार्यालय अंबागढ़ चौकी में जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद सीईओ श्री भानु प्रताप चूरेंद्र समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों उपस्थित रहे।

Advertisements


इस कार्यक्रम में ग्राम बांधाबाजार निवासी श्री हुमन दास साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को लेकर प्रशंसा की। फोटो प्रदर्शनी में पहुँचें खडख़ड़ी निवासी श्री रामकिशन ने बताया कि गोधन न्याय योजना से मुझे काफी लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन 2 किलो में गोबर खरीदी कर रही है। जिसके चलते हम गोबर बेचकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे हैं। जिसका हमें समय-समय पर लाभ मिल रहा है।


ग्राम मोंगरा निवासी श्री अविनास कुमार कुंजाम ने बताया कि वह राजीव युवा मितान क्लब का सदस्य है। उन्होंने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से हम छत्तीसगढिय़ां खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही इस क्लब में जुड़कर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। ग्राम विचारपुर निवासी श्री माखनलाल सोनवानी और श्री रोहित कुमार शिंदे ने बताया कि सुराजी गांव योजना से नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से हम लोगों का जनजीवन स्तर में सुधार आया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page