back to top

युवक का जली हुई लाश कॉलोनी के पीछे मैदान में पड़ी मिली…

रायपुर– छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव करीब सौ फीसदी जली हुई हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को देर रात जलाया गया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा स्थित मंदिर ग्रीन सिटी के पीछ मैदान में युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव करीब 30 से 35 साल की उम्र के युवक का लग रहा है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिंदा ही जलाया गया है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page