back to top

राजनांदगाँव: ऑटो चालक ने दिया ईमानदारी का परिचय, करीब 2 लाख के जेवरों से भरा बैग ईमानदारी से पहुंचाया थाने…

राजनांदगांव – महज कुछ पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के बीच झगड़े हो जाते हैं वहीं समाज में कुछ ऐसे लोग अभी भी हैं जो दूसरों के पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों की बदौलत आज भी ईमानदारी ¨जिन्दा है। ऐसी ही ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है राजनांदगांव ममता नगर निवासी ऑटो चालक ने।

ममता नगर निवासी ऑटो चालक देवेश सिंग ने अपने ऑटो से सवार चंद्रपुर निवासी का धोखे से सोने- चांदी से भरा बैग छूट जाने से पूरी ईमानदारी के साथ थाने में पहुंचाया, कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल ऑटो सवार व्यक्ति को फोन कर बुलवाया गया और सोने-चांदी से भरा बैग वापस किया।

बैग को पाकर जितेंद्र देशमुख चंद्रपुर निवासी ऑटो चालक की ईमानदारी से प्रभावित हुए। इस प्रकार ऑटो चालक ने अपने संस्कारधानी नगरी का नाम रोशन किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page