back to top

राजनांदगांव:गौरा-गौरी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया…

राजनांदगांव।

Advertisements

परिवार जब साथ होता है तो हर पर्व का आनंद दोगुना हो जाता है। राजनांदगांव की भुवनेश्वरी सिन्हा का परिवार इसी एकता और प्रेम का उदाहरण बन गया है। चाहे दीपावली हो या गौरा-गौरी विवाह, सिन्हा परिवार हर अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ एकत्रित होकर परंपराओं को सहेजता है।

इस वर्ष दीपावली के अवसर पर भुवनेश्वरी सिन्हा अपने चारों पुत्रों, बहुओं और नाती-पोतों के साथ दीपों की जगमग रोशनी में खुशियां मनाते नजर आए। परिवार के सभी सदस्य पारंपरिक परिधान में एक साथ पूजा-अर्चना कर सामाजिक एकता और पारिवारिक प्रेम का संदेश देते दिखे।

परिवार में दुकेंद्र कुमार सिन्हा एवं हेमलता सिन्हा, अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा एवं खुमेश्वरी सिन्हा, चेतन सिन्हा एवं कौशल्या सिन्हा, प्रमोद सिन्हा एवं सुनीता सिन्हा के साथ युवा सदस्य अनुराग सिन्हा, रोहन सिन्हा, विवेक सिन्हा, हर्षित सिन्हा, अंजलि, सृष्टि, श्रद्धा और श्रेया सिन्हा शामिल रहे।

गौरा-गौरी विवाह पर्व में भी अंगेश्वर सिंह अपने मित्रों भैरव नारायण विश्वकर्मा, तेज प्रताप सिंह और दीपक बंजारे के साथ पारंपरिक विधि से रातभर गौरा-गौरी बोहने के आयोजन में शामिल हुए। सिंह परिवार का यह सामूहिक भाव पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page