back to top

राजनांदगांव:मोखला पंचायत के अटल स्तंभ की दुर्दशा पर ग्रामीणों में नाराज़गी…

राजनांदगांव। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मोखला में ग्राम पंचायत भवन के पास निर्मित अटल स्तंभ आज बदहाली की स्थिति में पहुंच चुका है। एक ओर प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर यह स्मारक जर्जर हालत में उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि यह स्तंभ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाया गया था, किंतु लंबे समय से इसकी देखरेख नहीं हो रही है। स्तंभ की दीवारों पर दरारें आ चुकी हैं, पेंट उखड़ चुका है और आसपास सफाई व्यवस्था भी नहीं है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अटल स्तंभ का जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि राज्य स्थापना दिवस पर यह स्मारक अपनी गरिमा के अनुरूप दिखाई दे सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page