back to top

राजनांदगांव:चिखली पुलिस की सख्त कार्रवाई, छेरछेरा पर्व पर शांति भंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। छेरछेरा त्यौहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में छेरछेरा पर्व के मद्देनज़र सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 जनवरी 2026 को चौकी चिखली क्षेत्र में आम जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग–अलग टीम गठित कर पेट्रोलिंग की गई।

Advertisements


अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा “मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हो” कहकर वाद–विवाद कर शांति भंग करने एवं अव्यवस्था फैलाने की आशंका पाई गई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में
सुरज राम मंडावी पिता श्यामराव मंडावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी चिखली
कुनाल यादव पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांतिनगर वार्ड नं. 12, ओपी चिखली
भूपेन्द्र साहू पिता भागचंद साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी लखोली वार्ड नं. 35, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।


तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक–पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा व शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा–बदमाशों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page