राजनांदगांव:तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा समिति ने चलाया पौधारोपण जागरूकता अभियान, राहगीरों को बांटे नि:शुल्क फलदार एवं छायादार पौधे…

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, युवाओं ने घर-घर हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा समिति के युवाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पदुमतरा स्थित बघेल बाड़ी के पास सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नि:शुल्क फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।

समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे इन पौधों को अपने घर, बाड़ी तथा आसपास के खाली स्थानों पर लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

युवाओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

अभियान के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और उन्हें रोपित करने का संकल्प लिया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर तेजस्वी वर्मा के विशेष सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुकेश सिन्हा, धनेंद्र साहू, दीपक वर्मा, देवचंद, कुंदन जंघेल, गितेश साहू, सीमा साहू, हितेश साहू, आनंद वर्मा एवं हर्ष जंघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।