back to top

राजनांदगांव:पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल को पहुंचाया अस्पताल…

राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शनिवार रात मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। घटना जिला भाजपा कार्यालय के समीप रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर घायल के पास पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली।

घायल व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से परिजनों से बात कराई, जिसके बाद अभिषेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिकित्सकों से संपर्क किया और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। पुलिस गाड़ी के पहुंचने पर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पूर्व सांसद द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदना की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे शीघ्र उपचार मिल सका। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अभिषेक सिंह के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।

Advertisements

You cannot copy content of this page