back to top

राजनांदगांव:शांति भंग करने वाले बदमाश पर चिखली पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी चिखली पुलिस ने शिकायत के आधार पर शांति भंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को चौकी चिखली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत एवं वाद-विवाद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाया कि श्रवण कुमार बारले पिता स्व. राजू बारले (उम्र 26 वर्ष), निवासी शीतला मंदिर वार्ड क्रमांक 05, चिखली, आवेदक के साथ विवाद कर रहा था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत किए जाने की बात कहकर झगड़ा उत्पन्न कर रहा था।

आरोपी की हरकतों से क्षेत्र में शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page