
राजनांदगांव। सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे कैलाश नगर स्थित जलाराम मंदिर में आयोजित होगा।
मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शारदा दीदी, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, वर्षा सिंह तथा करुणा यादव उपस्थित रहेंगी।
आयोजन के माध्यम से सावन की सांस्कृतिक परंपराओं, भारतीय संस्कृति एवं महिलाओं के आपसी स्नेह, संगठन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
सनातन धर्म महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष मौसमी शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और महिलाओं के आपसी स्नेह, एकता एवं संस्कारों का प्रतीक है।
सनातन धर्म महिला मंडल का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना तथा समाज में सेवा और संगठन की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने सभी महिलाओं से 13 अगस्त को जलाराम मंदिर, कैलाश नगर में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह आयोजन भव्य और यादगार बनेगा।
इस अवसर पर सनातन धर्म महिला मंडल ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी हैं।
मंडल ने सभी महिलाओं से हरियाली तीज महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
मंडल ने कहा कि यह आयोजन प्रेम, सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी माध्यम बनेगा।










































