
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड ग्राम पनेका के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया।
कार्यक्रम में एचआईवी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और इसके बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। किशोरी बालिकाओं को एनीमिया व खून की कमी से बचने के लिए खान-पान और सही पोषण की जानकारी दी गई। दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ- सफाई का महत्व बताया गया।
हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान अंतर्गत मुनगा के औषधीय गुणों और इसके पोषण मूल्य की जानकारी दी गई। इस दौरान मुनगा पौधे का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों से अपने घरों में मुनगा के पौधे का रोपण करने की अपील की गई।
ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती से पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण शपथ ली।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा उइके, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, सरपंच श्री चिराग सवाई, पर्यवेक्षक श्रीमती विजया शर्मा सहित पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, मितानित, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूल बालिकाएं उपस्थित थी।










































