back to top

राजनांदगांव : ‘‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ के छठे दिन आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में आयोजित महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम में घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, निजात अभियान की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया…

राजनांदगांव – पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस) 2022 से 14.03.2022 तक ‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’ के तहत् अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे एवं अभिव्यक्ति टीम द्वारा दिनांक 13.03.2022 को अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन राजनंदगांव में बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव एवं महिला सशक्तिकरण संघ जिला राजनांदगांव द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिलाओं को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेड़खानी, आत्मरक्षार्थ, अभिव्यक्ति ऐप एवं निजात अभियान के बारे में जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डॉउनलोड कराया गया।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page