back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 17 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 पौवा देशी शराब जब्त की है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर डोमेन्द्र लोन्हारे (25 वर्ष), निवासी रामनगर पावर हाउस, राजनांदगांव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन (रोमियो ब्रांड) शराब, कुल 3.060 बल्क लीटर कीमत लगभग 1,360 रुपये की बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे आदतन अपराधी माना जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब बिक्री, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान एवं आरक्षक नामदेव नागवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page