back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब माफियाओं पर राजनांदगांव पुलिस की धुआंधार कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों और कोचियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

Advertisements

पिछले दो दिनों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 20 प्रकरणों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 427 पौवा शराब, 7 दोपहिया वाहन सहित ₹4,05,710 की संपत्ति जब्त की गई।
अजमानतीय धारा 34(2) के तहत 13 प्रकरणों में 15 आरोपियों से
303 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत ₹26,060),
बिक्री रकम ₹3,970,
05 दोपहिया वाहन (कीमत ₹3,05,000),
91 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत ₹10,920),
01 दोपहिया वाहन (कीमत ₹15,000)
कुल ₹4,05,710 की संपत्ति जप्त की गई।

धारा 34(1) के तहत 2 मामलों में 2 आरोपी, जिनसे
33 पौवा देशी शराब (₹3,320),
बिक्री रकम ₹500,
एक मोटरसाइकिल (₹40,000)
कुल ₹43,820 की संपत्ति जब्त की गई।

इसके अलावा आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत 3 मामलों में 4 आरोपियों और धारा 36(सी) के तहत 1 आरोपी के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं नशे से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की पैनी नजर आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बनी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page