back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री पर थाना सोमनी पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम खुटेरी चौक के पास दबिश देकर मंगलू निषाद पिता स्व. कोमल निषाद (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मनकी, थाना सोमनी) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 5400 एमएल)
कीमत ₹2400 रुपये बिक्री रकम ₹300 रुपये बरामद कर जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page