back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब 7 बल्क लीटर एवं 90 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त…

राजनांदगांव 29 मई 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विके्रताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती नेहा सिंह एवं टीम द्वारा ग्राम खोभा शासकीय भूमि में अज्ञात 7 बल्क लीटर महुआ निर्मित कच्ची शराब एवं 90 किलो ग्राम महुआ लाहन आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59क के तहत जप्त किया गया। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page