back to top

राजनांदगांव: असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही…

✳ कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम, नियंत्रण एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम मोखला के ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त शिकायत के संबंध में की गई पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि अनावेदकगण द्वारा ग्रामीण को पुलिस में शिकायत करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए वाद-विवाद किया गया, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना बनी हुई थी।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए
अनावेदकगण—

  1. आशिका तेलासी पिता स्व० टार्जन तेलासी उम्र 27 साल निवासी डबरा पारा सोमनी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव
  2. सुनील मरकाम पिता सुरेश मरकाम उम्र 21 साल निवासी टेड़ेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर दोनों अनावेदकों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।
    पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Advertisements

You cannot copy content of this page