back to top

राजनांदगांव: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Advertisements

राजनांदगांव। घुमका थाना पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि 3 अप्रैल 2026 को ग्राम खैरझिटी स्थित एक कृषि फार्म में संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा मामले का फरार आरोपी ठेलकाडीह बस स्टैंड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।


पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जसमीत सिंह भाटिया (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी का स्थायी निवास डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 खंडूवारा में है, जबकि वर्तमान में वह नागपुर के मानेवारा क्षेत्र में रह रहा था।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने 3 अप्रैल को रतन कृषि फार्म, खैरझिटी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन में सहयोग करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना घुमका के सहायक उपनिरीक्षक कोदूराम नागवंशी, आरक्षक दुर्गेश कुमार साहू एवं आरक्षक तारकेश्वर साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page