back to top

राजनांदगांव: आसिफ अली डटे तो बचा लोकतंत्र — 32 नाम विलोपन की साजिश विफल…


राजनांदगांव शहर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में 32 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का प्रयास कांग्रेसजनों की सजगता से विफल हो गया। फार्म-7 के माध्यम से “स्थायी रूप से स्थानांतरित” दर्शाकर मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई थी, जिसका तथ्यात्मक भंडाफोड़ कांग्रेसी नेता आसिफ अली द्वारा किया गया।

Advertisements


मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आसिफ अली ने तहसीलदार से भेंट की। तहसीलदार द्वारा मतदाता सूची का अवलोकन कर स्पष्ट किया गया कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी 32 नाम अंतिम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। इस प्रकार यह सुनिश्चित हुआ कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम विलोपित नहीं हुआ है।


आसिफ अली ने तहसीलदार के प्रति निष्पक्ष जांच कर किसी भी मतदाता का नाम विलोपित न होने देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पारदर्शी कार्यवाही से लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आमजन का विश्वास मजबूत होता है।


साथ ही आसिफ अली ने इस पूरे प्रकरण में साथ खड़े रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों—पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश डाकलिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान, अमित चंद्रवंशी, पार्षद छोटे लाल रामटेके एवं मण्डल अध्यक्षगण व अन्य उपस्थित कांग्रेसी नेताओं व समर्पित कार्यकर्ताओं—के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेगी और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के विरुद्ध आवाज बुलंद करती रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page