back to top

राजनांदगांव : एनएसएस स्वयं सेवकों ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया….

राजनांदगांव : नवीन शासकीय कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य व जिला संगठक प्रो बीके पटेल एवम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो स्नेहा थवाईत के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों व स्वय सेवकों को कोविड वैक्सीन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Advertisements

स्वय सेवकों ने अपने गृह ग्राम के गली मोहल्लों में लोगों को कोविड-19 संक्रमण के कारण और बचाव की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान में मरीजों घटती संख्या के कारण बताए। वहीं सरकार द्वारा संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सिनेशन प्रोग्राम की जानकारी दी। स्कूली छात्रों बताया गया कि सर्वप्रथम कोविड पोर्टल एप में पहले पंजीयन करना होगा। ये वैक्सीन 60 वर्ष के अधिक उम्र तथा 45 वर्ष से अधिक का व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है उनको तीसरे चरण में लगाई जानी है।

वर्तमान कोविड-19 के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क ,सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग पालन करना अनिवार्य रूप से करना है। तभी कोविड वैक्सीन को लेकर जागरूकता भी बेहद जरूरी है। इस दौरान नवीन गर्वमेंट कॉलेज नवागढ़ के जवाहर, अभिषेक, अनिता, प्रीति, मनीषा, प्राची, बिंदेश्वरी, विघ्नेश्वरी, प्रकाश, लव मानिकपुरी, सूरज, प्रदीप, मंजू, बिंदिया, ललीता, शिवा, अजय, प्रभा, प्रगति, नेहा, संजय, नूतन राम आिद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

source : bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page