back to top

राजनांदगांव : सामूहिक विवाह, में दी गई उपहार एवं सामग्री के गुणवत्ता पर उठे सवाल…

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग के बाद अब महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उपहार देने के लिए खरीदे गए सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने 44 जोड़ों को उपहार में अलमारी सहित बर्तन दिए हैं। इनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए सोमवार को भाजयुमो की टीम ने कलेक्टर के नाम पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग रखी।

Advertisements

कहा कि विवाह बंधन में बंधे जोड़ों के परिजनों ने बर्तनों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। राज्य शासन से फंड तो पर्याप्त जारी हुआ पर हल्के किस्म के सामान उपहार में दे दिए गए। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक श्रोती के नेतृत्व में टीम ने ज्ञापन सौंपकर उपहार की खरीदी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कहा कि बड़े पैमाने पर जब सामग्री की खरीदी हुई है तो फिर टेंडर बुलाया जाना था।

गुणवत्ता से समझौता
बताया गया कि विभाग की ओर से प्रत्येक जोड़े को 24 हजार रुपए का सामान उपलब्ध कराया गया है जबकि इतनी रकम में अच्छी सामग्री भेंट की जा सकती है पर विभागीय अफसरों ने गुणवत्ता से समझौता कर दिया। भाजयुमो की टीम ने चेतावनी दी है कि अगर इस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच नहीं की जाएगी तो विभाग का घेराव किया जाएगा।

शिकायत नहीं मिली है
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश का कहना है कि खरीदी निर्धारित मापदंड से की गई है। जोड़े कम थे, इसलिए सामग्री ज्यादा नहीं खरीदनी थी। इसलिए टेंडर नहीं बुलाया गया। एस्टीमेट बुलाया गया। परिजनों ने सामग्री को लेकर कोई शिकायत नहीं की। नियम के अनुसार ही पूरी प्रक्रिया की गई है।

source bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page