back to top

राजनांदगांव : कम्पोजिट शराब दुकान से स्कैनर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव / खैरागढ़। पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कम्पोजिट शराब दुकान से स्कैनर डिवाइस चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी गया 50,000 रुपए मूल्य का स्कैनर डिवाइस बरामद किया गया है।

Advertisements

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई।

दिनांक 28.10.2025 को टीपेश सोनी, सुपरवाइजर, कम्पोजिट शराब दुकान जालबांधा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दुकान में रखा स्कैनर डिवाइस अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जालबांधा ने तत्काल जांच प्रारंभ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान गनेन्द्र उर्फ गोपाल बंजारे पिता रमेश बंजारे (उम्र 25 वर्ष), निवासी ईरइकला, थाना घूमका, जिला राजनांदगांव के रूप में की गई।

आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 29.10.2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page