back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं एस.पी. ने किया मतगणना स्थल के सुरक्षा का जायजा…

दिनांक 03.12.2023 को होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के मद्देनजर शासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारीगणों द्वारा मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण।

Advertisements

राजनांदगांव – गंज मंडी राजनांदगांव में विधानसभा निर्वाचन मतगणना केंद्र/ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय सुरक्षा बल व सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है।

दिनांक 01.12.2023 को कलेक्टर राजनांदागंव श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैदी के साथ डयूटी करने व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाईन एवं चेक लिस्ट के अनुसार बिंदुवार जानकारी लेते हुये दिशा निर्देश दिये।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना हेतु मतगणना केंद्र में बैरिकेड व्यवस्था एवं सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य शासन एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page