back to top

Raipur IND vs AUS 4th T20I: टीम इंडिया को सिर्फ 174 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने रोका, रिंकू और जितेश चमके…

रायपुर। भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. टीम इंडिया ने पहले और दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 मैच में धमाकेदार जीत के साथ वापसी की. टीम इंडिया चौथे मैच में जीत के साथ सीरीज को कब्जे में करने की उम्मीद करेगी.


लगातार 3 धमाकेदार और रोमांचक मुकाबलों के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के एक और मुकाबले के लिए तैयार हैं. रायपुर में अब से कुछ देर में पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच शुरू हो चुका है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम ने इस मैच में 4 बड़े बदलाव किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी 5 चेंज किए हैं. वर्ल्ड कप में जोरदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है.

Advertisements

You cannot copy content of this page