back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल और पेण्ड्रीकला, भरदाकला के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण…

  • स्थैतिक निगरानी दल को चेकपोस्ट में वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • मतदान केन्द्र में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 की तैयारी संबंध में स्थैतिक निगरानी दल, चेकपोस्ट और निर्वाचन के लिए बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया तथा चेक पोस्ट में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने चेकपोस्ट में वाहनों की जांच, आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी संबंधी रजिस्टर संधारित करने कहा। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में प्रत्येक आने-जाने वाली वाहनों की जांच की जाए और इसकी वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण –
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र पेण्ड्रीकला, भरदाकला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए।

मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहें। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी खैरागढ़ श्री लवकेश धु्रव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page