back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर की पहल पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा बस्तर जिले में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए 500 नग मच्छरदानी भेजी गई…


राजनांदगांव 02 सितम्बर 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की पहल पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव द्वारा एवं उदयाचल समाज सेवी संस्था के सौजन्य से बस्तर जिले में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भारतीय रेडक्रास सोसायटी बस्तर को 500 नग मच्छरदानी भेजी गई।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन, रेडक्रास सोसायटी के अन्य सदस्य तथा उदयाचल  समाज सेवी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page