back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया वृद्धजन मतदाताओं का सम्मान…


80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को वैकल्पिक पोस्टल बैलेट की सुविधा से कराया गया अवगत
राजनांदगांव 26 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने मतदान केन्द्र में 80 वर्ष से अधिक मतदान करने वाले वृद्धजनों का सम्मान किया और उन्हें आगामी विधानसभा निर्वाचन में 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को वैकल्पिक पोस्टल बैलेट की सुविधा से अवगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान केन्द्रों में वृद्धजन मतदाताओं के दृष्टिगत रैम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा रही है।

80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग  मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। मतदान के महत्व के प्रति जागरूक कराने में बुजुर्ग मतदाताओं की अहम भूमिका है। उन्हें अन्य दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वृद्ध मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरूण वर्मा, नायब तहसीलदार घुमका श्री चितेश देवांगन एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page