back to top

राजनांदगांव : महापौर शाला प्रवेशोत्सव में हुई शामिल…


 नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत
राजनांदगांव 26 जून 2023। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर स्कूलों में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा।

Advertisements

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए है। जहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा मिल रही है। इन स्कूलों के माध्यम से बच्चों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नवप्रवेशी बच्चों के मन से झिझक दूर करना है, ताकि वे स्कूल के माहौल में सहजता से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह सहित शिक्षक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page