back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम पदुमतरा में फसल कटाई प्रयोग का किया अवलोकन…

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में कृषक श्रीमती रूखमणी के खेत में पटवारी द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फसल कटाई प्रयोग में शासन के नियमों तथा दिशा-निर्देशों का सावधानी से पालन करने के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत औसत उत्पादकता से कम उत्पादकता आने की स्थिति में फसल उत्पादकता की कमी के अनुपात में फसल बीमा दावा राशि के आंकलन के लिए फसल कटाई प्रयोग किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती लता उर्वशा, तहसीलदार राजनांदगांव प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page