back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले में सबसे ज्यादा प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदार एवं राजनांदगांव तहसील के राजस्व टीम की प्रशंसा की…

राजनांदगांव 11 जून 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा के दौरान माह मई राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजनांदगांव तहसील रिकॉर्ड 718 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें विवादित नामांतरण के 214, खाता विभाजन के 90, एवं सीमांकन के सबसे ज्यादा 213 प्रकरणों का निराकरण, इसी प्रकार से ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों में आदेश उपरांत बंधक प्रकरणों को छोड़कर सभी का राजस्व अभिलेख दुरूस्ती की कार्रवाई करने के कारण जिले में सबसे ज्यादा प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं राजनांदगांव तहसील के राजस्व टीम की प्रशंसा करते हुए नियमित रूप से राजस्व संबंधी अन्य कार्यों को भी त्वरित रूप से निराकरण करने निर्देशित किया गया। तहसीलदार गुप्ता ने बताया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिए आरआई की टीम बनाकर लगातार कार्य किया गया।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page