back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नालंदा परिसर की तर्ज पर लाईब्रेरी बनाने स्थल का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले में नालंदा परिसर के तर्ज पर लाईब्रेरी बनाने के लिए स्थल निरीक्षण के लिए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव पहुंचे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में नालंदा परिसर के तर्ज पर यहां लाईब्रेरी बनाया जाएगा। इसके बन जाने से तैयारी करने वाले बच्चों को तैयारी करने का अच्छा माहौल मिलेगा। यह पूरा एरिया पढऩे और खेलने के लिए जाना जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पास में एजुकेशन हब भी बन गया है और खेलने के लिए अच्छा मैदान भी उपलब्ध है। कैरियर गाईडेंस और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ऑडिटोरियम में करा सकते है। इस तरह से बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक अच्छा माहौल मिल जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page