back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने भरोसे का सम्मेलन के लिए सभी विभागों के तैयारी की समीक्षा की…


शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजना तथा विगत 4 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी स्टॉल में डिस्पले करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 18 मई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दुर्ग संभाग के ग्राम सांकरा में 21 मई को आयोजित होने वाले भरोसे का सम्मेलन के लिए सभी विभागों की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने वहां सभी विभागों को शासन की योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सी-मार्ट, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना साहित कृषि विभाग को मिलेट मिशन तथा धान के बदले दलहन, तिलहन तथा लघु धान्य फसल के कृषि रकबा में वृद्धि से संबंधित का स्टॉल लगाने के लिए कहा।

साथ ही उन्होंने बेरोजगारी भत्ता, बिजली बिल हॉफ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, ऋण माफी, मनरेगा सहित शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजना तथा विगत 4 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी स्टॉल में डिस्पले करेंगे। साथ ही सम्मेलन में पुलिस विभाग का स्टॉल भी लगाया जाएगा। भरोसे का सम्मेलन में जिले के हितग्राही भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक, एसडीएम डोंगरगांव श्री गिरीश रामटेके साहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page