back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की…


राजनांदगांव – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत खैरागढ़ के सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के वोट का महत्व होता है। लोकतंत्र के पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Advertisements

उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सभी व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। यहां 2 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जो महिला मतदाताओं के लिए आरक्षित रहेगा।

संगवारी मतदान केन्द्र में केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 3 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था की गई है। आज मतदान दलों को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम में सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना होकर मतदान केन्द्र पहुंच गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page