back to top

राजनांदगांव: कोविड-19 के द्वितीय लहर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को डी.जी.पी. द्वारा किया गया सम्मान…

राजनांदगांव 15 जून 2021- पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डी.एम.अवस्थी द्वारा वर्चूअल माध्यम से कोरोना महामारी के द्वितीय लहर के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पुलिस द्वारा महामारी के खतरों के बावजूद मेहनत एवं लगन से लोगों की सहायता करने, जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया था ।

Advertisements

जिसे आज दिनांक 15.06.2021 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0श्रवण द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में आरक्षक क्रमांक-1147, रंजीत चैरसिया, आरक्षक क्रमांक-1274 संतोष राव, आरक्षक क्रमांक-1500 चन्द्रेश राजपूत एवं महिला आरक्षक क्रमांक-935 दुर्गेश चैरसिया को प्रसस्ति-पत्र भेट कर सम्मान किया गया। भविष्य में आपदा के दौरान इसी प्रकार मिलजुल कर काम करने एवं लोगों का सहयोग करने हेतु अपील किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page