back to top

राजनांदगांव : खेलो इंडिया लघु केन्द्र में हॉकी खिलाडिय़ों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ट्रायल 15 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले में संचालित खेलो इंडिया लघु केन्द्र में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु खिलाडिय़ों के लिए स्थान रिक्त है,

Advertisements

जिसकी भर्ती हेतु राजनांदगांव जिले के खिलाडिय़ों के लिए 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरवपथ में एक दिवसीय हॉकी का ट्रायल लिया जाएगा ।

हॉकी के ट्रायल में शामिल होने के लिए वर्ष 2009 से 2015 के मध्य जन्म लेने वाले इच्छुक एवं पात्र बालक-बालिका खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page