back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने कोमल जंघेल को प्रत्याशी किया घोषित…

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है बीजेपी ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे पहले कांग्रेस में कल यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार उम्मीदवार बनाया था प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोधी बाहुल्य वोटर्स वाले खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।


वही जोगी कांग्रेस ने नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया था में पुर्व में जोगी कांग्रेस के ही सीट थे जहां से देवव्रत सिंह चुनाव जीते थे लेकिन विधायक की मृत्यु के बाद खाली हुई खैरागढ़ की सीट पर उपचुनाव हो रहा है खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान कार्य होना है इससे पहले नामांकन की अंतिम तारीख 24 मार्च तय है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page