back to top

राजनांदगांव: गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व…

राजनांदगांव: जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

Advertisements

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया।

पुलिस उप निरीक्षक श्री पीयूष चंद्राकर ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वी वाहिनी, जिला पुलिस बल महिला, जिला पुलिस बल पुरूष, पीटीएस महिला प्लाटून, होम गाड्र्स महिला प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page