back to top

राजनांदगांव: 25 से 29 जनवरी को साामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर…

राजनांदगांव- 23 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी कडी में पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 14 जनवरी से 05 फरवरी 2021 तक शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। जिसके तहत 25 जनवरी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जिम शिक्षक नगर स्टेशन पारा में, गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिये सार्वजनिक मंच गौरीनगर में व बलराम दास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में, 27 जनवरी को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी. मिल में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये प्यारेलाल स्कूल में, 28 जनवरी को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में, 29 जनवरी को लालबाहदुर वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में, कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये कौरिनभाठा आंगनबाडी मेें शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा।

इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page